tanu thadani ki chutkiyan तनु थदानी की चुटकियाँ
Thursday, March 6, 2014
tanu thadani ki chutkiyan 3 तनु थदानी की चुटकियाँ 3
गधों को कौवों का गाना भा गया
लोमड़ियों ने पुचकारा खरगोश को
सियारों ने जलेबियाँ बनाई
सबों ने मिल के खायी
लगता है चुनाव आ गया !!
Wednesday, March 5, 2014
tanu thadani ki chutkiyan 2 तनु थदानी की चुटकियाँ 2
छोटी बहनें केवल होती हैं छोटी
न कभी बड़ी होतीं हैं
न कभी बूढ़ी होतीं हैं
बेशक हो जायें मोटी !!
tanu thadani ki chutkiyan 1 तनु थदानी की चुटकियाँ 1
नहीं था काम कोई
बैठा था खाली
यूँ ही निकल पड़ा
नीम का पेड़ मिला
छाँव मिली
ठहर गया
ठंडी हवा का आया झोंका
यकायक तेरी याद आयी
नीम की पत्तियाँ चबा लीं !!
Newer Posts
Home
Subscribe to:
Posts (Atom)